अल्मोड़ा, अक्टूबर 2 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्राथमिक और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और चक्का फेंक में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 व 100 मीटर दौड़ में स्याल्दे के नैतिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की 200 व 500 मीटर दौड़ में लमगड़ा के प्रदीप ने बाजी मारी। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 व 100 मीटर दौड़ में द्वाराहाट की श्वेता पहले स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में लक्ष्य रावत और 200 व 400 मीटर दौड़ में हिमांशु व गौरव ने पहला स्थान पाकर स्याल्दे का दबदबा रखा। जूनियर बालक वर्ग के गोला फेंक, ऊंची कूद और लंबी कूद मुकाबलों में द्वाराहाट के जगदीश कुमार, जूनियर बालिका वर्ग की 400 व 600 मीटर दौड़ में ताड़ीखे...