अल्मोड़ा, अगस्त 4 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने जिला और महिला अस्पताल में फल वितरित किए और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की। यहां जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान, रवि रौतला, किरन पंत, बीना नयाल, अर्जुन बिष्ट, आनंद भोज, पूनम पालीवाल, अजय वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, कैलाश गुरुरानी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...