अल्मोड़ा, अक्टूबर 2 -- Almora News: प्रशांत रावत, धौलछीना। आयुष्मान खत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर बाड़ेछीना में क्रिकेट मुकाबला हुआ। जीआईसी बाड़ेछीना को सीएसए ने आठ रन से हराया। यहां गिरिजेश तिवारी, नंदन गैलाकोटी, गोकुल जोशी, खिलानंद भट्ट, बची सिंह सुयाल, बिशन कुमार, आशीष कुमार, रमेश खत्री, दिनकर जोशी, प्रमोद भट्ट, भगवान पैनवाल, कमल भट्ट आदि थे। आयोजक आयुष्मान खत्री फाउंडेशन ने सभी का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...