Almora News: पैर फिसलकर घायल हुई महिला, करना पड़ा रेफर
अल्मोड़ा, जुलाई 26 -- Almora News: सल्ट। सीएचसी देवायल में शनिवार को पैर फिसलने से घायल महिला इलाज के लिए पहुंची, लेकिन अस्पताल में न्यूरो सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञों की तैनाती नहीं होने से महिला को परेशानी से जूझना पड़ा। प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को रिक्सासी गांव निवासी 57 वर्षीय दीपा देवी पत्नी चंदन सिंह घर से बाहर की ओर आ रही थी, लेकिन इसी दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल सल्ट पहुंचाया। अस्पताल में महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- Almora News: शिविर का 122 मरीजों ने उठाया लाभ डॉक्टरों के मुताबिक, महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी हुई थी। साथ ही खून भी काफी बह गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.