Almora News: पेटशाल में पशु चिकित्सा शिविर लगाया
अल्मोड़ा, अगस्त 20 -- Almora News: प्रशांत रावत, धौलछीना। सीवीओ के निर्देशन में राजकीय पशु चिकित्सालय नैनी बाराकोट की ओर से पेटशाल में शिविर लगा। डॉ. रचना टम्टा ने पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल, खान-पान और विभिन्न रोगों से बचाव की जानकारी दी। फार्मासिस्ट उमेश पाटनी और पशु सखी भावना भट्ट ने जानकारियां देते हुए 62 पशुओं की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच की। जबकि 32 पशुपालक लाभान्वित हुए। ग्रामीणों ने विभाग का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.