अल्मोड़ा, नवम्बर 5 -- Almora News: मुकेश, सल्ट। ब्लॉक में पूर्व विधायक रणजीत रावत के छोटे भाई महेंद्र सिंह रावत के निधन पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा उनके आवास ग्राम डंगूला पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यहां गोपाल देव, चंदन, देव गिरी, पूरन मावड़ी, गणेश मावड़ी, चंदन सिंह, भारत भूषण, प्रकाश सहित आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...