अल्मोड़ा, अगस्त 29 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से जन्मदिन मनाया। नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक को विशाल फूलों की माला पहनाई गई। पूर्व विधायक ने केक काटते हुए सभी का आभार जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश नयाल के अलावा भाजपा के तमाम पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...