Almora News: पुलिस ने 24 नाली भूमि पर उगाई भांग की खेती नष्ट की
अल्मोड़ा, नवम्बर 25 -- Almora News: लमगड़ा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को लमगड़ा और सल्ट थाना पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रहरियों के सहयोग से बंजर भूमि पर उगी करीब 24 नाली अवैध भांग की खेती को नष्ट किया। कार्रवाई के बाद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ संवाद किया और उन्हें मादक पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक नुकसान की जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों से भविष्य में अवैध भांग की खेती न करने और नशे के कारोबारियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.