अल्मोड़ा, नवम्बर 14 -- Almora News: मोहित कुमार, अल्मोड़ा। 'ऑपरेशन भल छौ' के तहत शनिवार को पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्रों में निवासरत एकल बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पुलिस टीमों ने उनकी विभिन्न समस्याओं के बारे में पूछा और किसी भी आवश्यकता व परेशानी में पुलिस से संपर्क करने को कहा। साथ ही उन्हें साइबर फ्रॉड व हेल्पलाइन नंबरों को लेकर जागरूक किया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...