अल्मोड़ा, सितम्बर 22 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पुलिस का फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत फरार चल रहे एनडीपीएस के वारंटी की धरपकड़ के लिए धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने टीम के साथ दबिश दी। पुलिस ने आरोपी मिहिर टम्टा उर्फ निक्की को उसके घर टम्टा मोहल्ला से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। वारंट जारी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...