अल्मोड़ा, अक्टूबर 23 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में पुलिस कार्मिकों और परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व रक्तदान शिविर लगाया। इस दौरान 44 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ परिजनों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाई वितरित की। साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, हाइपरटेंशन आदि की भी जांच की। टीम में डॉ. एके जोशी, डॉ. कीर्तिका भण्डारी, डॉ. प्रेरणा, लैब टेक्नीशियन शिवानी आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...