अल्मोड़ा, जुलाई 19 -- Almora News: द्वाराहाट। पारकोट बिनता में गगास-पिंडर संघर्ष समिति की ओर से रविवार को गगास बचाओ-भविष्य बचाओ गोष्ठी हुई। गोष्ठी में क्षेत्र के ग्रामीण, महिलाएं, युवा शामिल हुए और पिंडर-ग्लेशियर-गगास योजना के समर्थन में आवाज बुलंद की। शुभारंभ अध्यक्ष मोहन चंद तिवारी व जिपं सदस्य माया अधिकारी ने किया। संयोजक कैलाश साह ने कहा कि वर्ष 1982 के सर्वे के अनुसार पिंडर नदी के अधिशेष जल को सुरंग के माध्यम से गगास में लाकर लगभग दस लाख लोगों को वर्षभर पेयजल और 50 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई जल उपलब्ध कराया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...