अल्मोड़ा, नवम्बर 6 -- Almora News: अल्मोड़ा। मां नंदा देवी परिसर में गुरुवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक हुई। अध्यक्ष सेनि कैप्टन केशव दत्त पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने जल संस्थान की ओर से हर वर्ष पानी के बिलों में की जा रही बेतहाशा वृद्धि पर आक्रोश जताते हुए इसके खिलाफ सामूहिक विरोध का प्रस्ताव पारित किया। नायब सूबेदार सुरेन्द्र लाल टम्टा के संचालन में हुई बैठक में अध्यक्ष ने सभी पूर्व सैनिकों को दीपावली की बधाई दी। इस दौरान 25 पूर्व सैनिकों के जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा करवाए गए। पूर्व सैनिकों ने पानी के बिलों में हर साल होने वाली बढ़ोतरी का विरोध किया। इसके अलावा पूर्व सैनिकों ने जनहित में जिला प्रशासन से धारानौला से शिखर तिराहा वाया करबला मार्ग पर एक सिटी बस या टेंपो सेवा नियमित रूप से संच...