Almora News: पाखुड़ा में पुराने भवन की छत गिरी, हादसा टला
अल्मोड़ा, सितम्बर 14 -- Almora News: रानीखेत। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में जन जीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। ताड़ीखेत ब्लाक के सुदूरवर्ती पाखुड़ा में बारिश के कारण तड़के पुराना पत्थरों के भवन की छत भरभराकर गिर गई। बाहर के कमरे में सो रहे परिवार स्वामी और उनके बच्चों ने बाहर भागकर जान बचाई। घटना में सामान दबकर खराब हो गया। पाखड़ा निवासी रविंद्र गयाल पुत्र पीतांबर गयाल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पुराने भवन में सोए थे। बताया जा रहा है कि तड़के साढ़े चार बजे बारिश के दौरान पत्थरों की छत भरभराकर नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि जिस कमरे की छत गिरी भवन स्वामी उसी के आगे दूसरे कमरे में सोए थे। आवाज सुन उन्होंने बच्चों को जगाया और बाहर निकल गए। इस बीच आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। पाखुड़ा निवासी प्रमोद गयाल ने बताया कि नीचे गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.