अल्मोड़ा, नवम्बर 16 -- Almora News: अल्मोड़ा। पहाड़ के चारों मुख्यालयों अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चम्पावत परिसर में उच्च शिक्षा अतिथि शिक्षकों के भरोसे चल रही है। अब तक प्राध्यापकों की तैनाती नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। प्राध्यापकों की तैनाती की कार्रवाई कागजों में ही चल रही है। स्थापना के छह साल के अधिक समय बीतने के बाद भी एसएसजे विवि प्राध्यापकों की कमी से जूझ रहा है। चारों परिसरों में प्राध्यापकों की तैनाती नहीं होने से छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। हालत यह है कि पूरे चम्पावत परिसर में मात्र एक स्थाई शिक्षक की तैनाती है। पिथौरागढ़ में 15 तो बागेश्वर में पांच ही स्थाई की नियुक्ति हो सकी है। अल्मोड़ा परिसर में 60 के करीब स्थाई प्राध्यापक तैनात हैं, लेकिन यहां के गणित, सूचना प्रौद्योगि...