अल्मोड़ा, नवम्बर 5 -- Almora News: अल्मोड़ा। पपरशैली क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग दहशत में हैं। इससे लोगों पर खतरा बना हुआ है। खतरे को देखते हुए वन विभाग की ओर से लगातार गश्त की जा रही है। विभाग ने ट्रैप कैमरे लगाने के साथ लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। बीते कई दिनों से पपरशैली में गुलदार दिखाई दे रहा है। गुलदार की चहलकदमी से लोगों में डर बना हुआ है। लोग अकेले घरों से बाहर निकलने, बाजार जाने से कतरा रहे हैं। लोगों की शिकायत के बाद वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि शिकायत मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और वन्यजीव की निगरानी शुरू की। गश्त के दौरान विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को घर, रास्ते और आंगन में पर्याप्त रोशनी रखने तथा झाड़ियां, ऊंची घास और खंडहर स...