अल्मोड़ा, नवम्बर 14 -- Almora News: रानीखेत। हल्द्वानी रोड पर पन्याली के पास शुक्रवार देर शाम एक रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। वाहन सीएनजी संचालित बताया जा रहा है। सूचना के बाद फायर टीम ने मशक्क़त के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। शुक्रवार को देर शाम शाम अग्निशमन विभाग को हल्द्वानी रोड के पास एक वाहन में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर वाहन संख्या एचआर 05बीजे 7012 रेनॉल्ट ट्राइबर में आग लगी हुई थी। दमकल कर्मियों ने होजरील की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई जनहानि नहीं हुई। अलबत्ता कर बुरी तरह से जल गई। घटनास्थल पर एलएफएम नरेश जोशी, संदीप सिंह, महिपाल सिंह तथा चालक रमेश सिंह मौजू...