अल्मोड़ा, अक्टूबर 26 -- Almora News: सोमेश्वर। ग्राम पंचायत अधूरिया के पंचायत भवन में ततैया का छत्ता ग्रामीणों, समीप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों और संग्राली मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान एडवोकेट सुंदर राणा ने रेंजर सोमेश्वर को ज्ञापन देकर ततैयों से निजात दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि अब तक ततैये कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। उक्त स्थान हाईवे के समीप होने से वाहन चालकों और यात्रियों को भी खतरा बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...