अल्मोड़ा, अक्टूबर 27 -- Almora News: कृष्णा धानक, जैंती। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुड़ाबांज में कांग्रेस के चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की मौजूदगी में हुई बैठक में न्याय पंचायत प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। चुनावी रणनीति को धरातल पर लागू करने पर जोर दिया। लोगों को कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाई। यहां चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष पीतांबर पांडे, प्रशांत भैसोड़ा, पूरन बिष्ट, गोपाल बिष्ट, दीवान राम रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...