अल्मोड़ा, अक्टूबर 6 -- Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया। पुलिस का यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत चौखुटिया कोतवाल अशोक कुमार ने टीम के साथ गश्त की। इस दौरान चालक गोपाल सिंह निवासी छिताड़ तेज रफ्तार वाहन दौड़ाता हुआ मिला। चालक की जांच करने पर वह नशे में मिला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वाहन को सीज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...