अल्मोड़ा, अगस्त 11 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसके तहत धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चालक राजेन्द्र प्रसाद कार को दौड़ाता हुआ मिला। रोकने के बाद जांच की तो वह नशे में निकला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कार को सीज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...