अल्मोड़ा, अक्टूबर 23 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जिला पंचायत राज विभाग को निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों को सबसे पहले नोटिस दिया जाए। इसके बाद भी नियमों का पालन न करने वालों पर सीधे चालान की कार्रवाई की जाए। जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम अंशुल सिंह ने कोसी और रामगंगा नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। गुरुवार को हुई बैठक में नदियों के तटीय क्षेत्रों की स्वच्छता सुनिश्चित करने, ठोस अपशिष्ट के निस्तारण और सीवरेज नेटवर्क को मजबूत करने को कहा। जल संस्थान ने बख स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के उन्नयन और पेयजल निगम ने पांडे खोला स्थित एसटीपी के कार्यों की वर्तमान प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- Hajipur News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जंदाह...