अल्मोड़ा, नवम्बर 22 -- Almora News: अल्मोड़ा। डे-केयर संस्था की साप्ताहिक बैठक राजकीय संग्रहालय सभागार में हुई। सदस्यों ने नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। ई-रिक्शा चलाने, बाजार में वाहनों की आवाजाही पर अंकुश लगाने आदि की मांग की। सदस्यों ने कहा कि शिखर होटल से पांडेखोला और करबला से धारानौला रोड के ऑफिसर कॉलोनी तक ई-रिक्शा संचालन की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। सिर्फ आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। इसके अलावा नशे के बढ़ते प्रभाव पर भी चिंता जाहिर की। नगर की गलियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, लावारिस कुत्तों व बंदरों से निजात, लावारिस गोवंश पर अंकुश, माल रोड के चौराहों पर ओवर पाथ बनाने व सड़क में वाहनों को एक ओर खड़ा करने की व्यवस्था करने की भी मांग की। छह दिसम्बर को पेंशन सम्मान दिवस मनाने ...