Almora News: धूम धाम से मनाया जा रहा भैयादूज
अल्मोड़ा, नवम्बर 11 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिले भर में भैया दूज का त्योहार गुरुवार को उत्साह, उमंग के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहनों ने भाइयों को अक्षत लगाकर उनके सिर पर दूब और च्यूड़े रख दीर्घायु व सफल जीवन की कामना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में भी पूजा-अर्चना कर धान से निर्मित च्यूड़े अर्पित किए। साथ ही नंदादेवी, त्रिपुरासुंदरी, कालिका देवी, शीतला देवी, उल्कादेवी, बद्रेश्वर, पातालदेवी, कमलेश्वर, बालेश्वर, बेतालेश्वर, वानड़ीदेवी, देवलीडाना, जगदंबा दरबार में च्यूड़ा चढ़ाकर सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य की कामना कर रहे हैं। घरों में पकवान भी बनाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर: भैयादूज त्योहार को लेकर बाजार में चहल-पहल यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: कहीं गोधन कूटा तो कहीं लगा भाई फोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.