अल्मोड़ा, अगस्त 18 -- Almora News: अल्मोड़ा। धारानौला स्टेशन क्षेत्र में जल्द ही आरओ वाटर कूलर स्थापित होगा। इससे यहां आने-जाने वाले यात्रियों, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और पर्यटकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। नगर निगम की ओर से स्थान का चयन कर आवश्यक सफाई एवं निरीक्षण की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। पार्ष अर्जुन बिष्ट ने मेयर अजय वर्मा, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा सहित अन्य का अभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...