अल्मोड़ा, सितम्बर 1 -- Almora News: गोविंद रावत, धौलछीना। फायर ब्रिगेड की टीम ने भैसियाछाना ब्लॉक के धनियान में गिरे पेड़ को निस्तारित कर आवाजाही सुचारू करवाई। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि नगरखान के धनियान में एक पेड़ गिर गया है। इससे आवाजाही बाधित हो गई है। सूचना पर फायर की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को टुकड़ों में काटकर यातायात सुचारू कराया। टीम में हरीश रावत, मोसिम अली, कमल सिंह, दीपक मार्छाल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...