अल्मोड़ा, सितम्बर 11 -- Almora News: द्वाराहाट। पीजी कॉलेज द्वाराहाट में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव को लेकर बैठक हुई। चुनाव कराने के लिए तीन सदस्यीय निर्वाचन समिति का गठन किया गया। डॉ. सुल्तान सिंह यादव प्रभारी व मुख्य निर्वाचन अधिकारी, डॉ प्रकाश चंद्र और डॉ. सुमन गढ़िया सदस्य व निर्वाचन अधिकारी बनाए गए। प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- गढ़वाल विवि के पौड़ी परिसर में मतदान शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...