Almora News: दो तहसीलों के गावों को जोड़ने वाली सड़क खस्ता
अल्मोड़ा, नवम्बर 25 -- Almora News: रानीखेत। रानीखेत और द्वाराहाट तहसील के गांवों को जोड़ने वाली जालली-मासी लंबे समय से बदहाल है। जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़क ग्रामीणों के लिए जोखिमभरा बनी हुई है। इसके बावजूद सड़क की सुध नहीं ली जा रही। जालली-मासी मोटर मार्ग ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख माध्यम होने के साथ ही उनकी आजीविका से भी जुड़ी है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में ग्रामीण खेतीबाड़ी और बागवानी के जरिए अपनी आर्थिकी चलाते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समय और संसाधन अधिक खर्च होने से किसानों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। कई बार खराब सड़क के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है, जिसका सीधा असर ग्रामीणों की रोजमर्रा की गतिविधियों पर पड़ता है। मरीजों, बुजुर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.