अल्मोड़ा, अगस्त 2 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के कारण दिक्कतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को भी जिले की दो ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही ठप है। यातायात बंद होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। उनका मुख्य मार्गों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, नगर व आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादलों के बीच धूप भी खिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...