अल्मोड़ा, अक्टूबर 27 -- Almora News: अल्मोड़ा। जंगलों में रहने वाले गुलदार अब लोगों के घरों में भी दस्तक दे रहे हैं। रविवार रात जोशीखोला में दो गुलदारों ने काफी देर तक घर की छत और आंगन में डेरा जमाए रखा। गुलदारों की गुर्राहट के कारण लोग भय के साये में रात बिताने को मजबूर हुए। नगर के कई मोहल्लों में गुलदारों की दहशत से लोग परेशान हैं। रविवार रात करीब दो बजे गुलदारों का जोड़ा जोशीखोला निवासी पंकज जोशी के घर तक पहुंच गया। गुलदारों की चहलकदमी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। वीडियो में दो गुलदार छत पर काफी देर तक घूमते नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Almora News: गुलदार की दहशत से निजात की मांग इस दौरान दोनों के गुर्राने की आवाज भी सुनाई दे रही है। इससे लोगों में दहशत का माहौल रहा। गांधी पार्क वार्ड के पार्षद दीप चंद्र जोशी ने बताया क...