Almora News: देवभूमि उद्यमिता योजना से ओरिएंटेशन कार्यक्रम
अल्मोड़ा, अक्टूबर 10 -- Almora News: सीएस सनवाल, भिकियासैण। डिग्री कॉलेज में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता, स्वरोजगार और स्टार्टअप की संभावनाओं से परिचित कराना व रोजगार सृजन के लिए प्रेरित करना था। मुख्य वक्ता महेंद्र रौतेला ने विचारों को व्यावसायिक स्वरूप प्रदान करने, नवाचार अपनाने व आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया। यहां प्राचार्य प्रो. शर्मिला सक्सेना, नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, डॉ. मनप्रीत सिंह, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. इला बिष्ट थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.