अल्मोड़ा, अगस्त 2 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। रेडक्रास सोसायटी की ओर से रविवार को डीएम अंशुल सिंह आवास के समीप पौधरोपण किया गया। इस दौरान सदस्यों ने देवदार, नींबू, कढिपत्ता, बांज सहित अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। साथ ही प्रकृति को हरा भरा रखने और पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। यहां सीडीओ रामजी शरण शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, चेयरमैन आशीष वर्मा, अमित साह मोनू, डॉ जेसी दुर्गापाल, कृष्ण बहादुर, अभिषेक जोशी, पवन साह, अनूप साह, राजेश खोलिया, अमन नगरकोटी, अरविंद जोशी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...