अल्मोड़ा, नवम्बर 11 -- Almora News: अल्मोड़ा। दीवाली की आतिशबाजी के बाद महानगरों के साथ ही पहाड़ों की हवा की गुणवत्ता में असर दिख रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दीवाली के बाद बढ़े प्रदूषण स्तर, धुएं और धूल ने सांस की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है। मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में बीते दो दिनों में 50 से अधिक मरीज सांस और एलर्जी से जुड़ी परेशानियों को लेकर आपातकालीन विभाग में पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार इसमें सांस लेने में परेशानी, गले में खरास, आंखों में जलन आदि समस्याएं प्रमुख है। प्रदूषण के साथ ही ठंड बढ़ने से भी अस्थमा और सांस के अन्य मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: अस्पताल में सांस के मरीजों की तादाद में हुआ इजाफा विशेषज्ञों ने संवेदनशील वर्ग के ल...