अल्मोड़ा, नवम्बर 11 -- Almora News: रानीखेत। दीपावली का पर्व अपने घरों और गांवों में मनाने महानगरों से रानीखेत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे प्रवासी अब वापस अपने गंतव्यों की ओर लौटने लगे हैं। बुधवार को रानीखेत केमू स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की काफी भीड़भाड़ देखने को मिली। पर्व के बाद कामकाज और नौकरी पर लौटने की जल्दबाजी के बीच बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। दीपावली के दौरान महानगरों में नौकरी और व्यवसाय करने वाले अनेक लोग अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाने पैतृक गांव पहुंचे थे। पर्व संपन्न होने के बाद अब उनकी वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: त्योहार के बाद रोजी रोटी की चिंता, किऊल और लखीसराय जंक्शन पर कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी, सुबह से कतार में लग रहे प्रवासी केमू ...