Almora News: दस करोड़ से संवरेगी रानीखेत विधानसभा की सड़कें
अल्मोड़ा, अक्टूबर 13 -- Almora News: रानीखेत/भिकियासैंण। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने सुनखोला-बैना और विनायक-रिखाड़ मोटर मार्ग के सुधारीकरण तथा डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सड़कों के सुधारीकरण से ग्रामीणों का आवागमन सुचारू होगा। रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग (सुनखोला) से बैना सड़क लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रही थी। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने सौनी में चार करोड़ 10 लाख की लागत से सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया। यहां जिला महामंत्री ध्यान सिंह नेगी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। भिकियासैंण में विनायक-रिखाड़ मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य 5.76 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। यह भी पढ़ें- रेलवे बजट 25 गुना, चारधाम ऑल वेदर रोड; मोदी सरकार में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.