अल्मोड़ा, नवम्बर 19 -- Almora News: द्वाराहाट। दर्जाधारी एके सिकंदर पंवार द्वाराहाट पहुंचे। नगर पंचायत सभागार में पर्यावरण मित्रों व विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। पर्यावरण मित्रों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को निराकरण के लिए निर्देश भी दिए। सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी। यहां नपं अध्यक्ष संगीता आर्या, सतीश वाल्मीकि, विक्ली कुमार, बाबू लाल, कुसुम, प्रीति, शीला आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...