अल्मोड़ा, जुलाई 25 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के दन्त चिकित्सक शनिवार को किन्हीं कारणों से अवकाश पर चले गए। इससे दंत रोगियों को परेशानी से जूझना पड़ा। इसके अलावा जनरल फिजिशियन के अनिश्चितकाली अवकाश व चर्म रोग विशेषज्ञ के बेस अस्पताल में सेवाएं देने से भी मरीजों को बैरंग होकर वापस लौटना पड़ा। मरीजों ने इलाज के लिए बेस व निजी अस्पतालों की शरण ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...