अल्मोड़ा, अगस्त 14 -- Almora News: संजय मठपाल, द्वाराहाट। नगर पंचायत में से नामित तीन सदस्यों को शुक्रवार को शपथ दिलाई गई। सदस्य दीपा साह, नवीन चंद्र आर्या और गगनदीप वर्मा को नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वार्ड सभासद निरंजन कुमार साह, हेम चंद्र मठपाल, रेखा देवी, नीतू देवी के अलावा अधिशासी अभियंता और कर्मचारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...