अल्मोड़ा, अक्टूबर 3 -- Almora News: शंकर भट्ट, दन्या। धौलादेवी ब्लॉक के सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की मांग को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन रंग लाया है। शनिवार को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन पहुंचा दी गई है, जिससे स्थानीय जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सीएचसी धौलादेवी में अल्ट्रासाउंड मशीन और डिजिटल एक्सरे मशीन की उपलब्धता को अपनी मुख्य प्राथमिकता बनाया था। आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने धरना स्थल पर पहुंचकर तीन दिनों के भीतर मांगें पूरी करने का लिखित आश्वासन दिया था, जिसे शनिवार को मशीनें अस्पताल पहुंचाकर पूरा कर दिया गया। लोगों ने इस पर खुशी जताई और सरकार का आभार जताया। सीएचसी प्रभारी धौलादेवी डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि आगामी पहले नवरात्र को इस मशीन का विधिवत उद्घाटन कर जन...