अल्मोड़ा, अगस्त 10 -- Almora News: अल्मोड़ा। राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है, लेकिन इसके बावजूद जिले में ढाई लाख से भी अधिक यूनिटों की ई-केवाईसी नहीं हो सकी है। 16 दिन के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराने पर कार्ड निरस्त हो जाएगा। सिर्फ पात्र लोगों को ही राशन व अन्य योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है, लेकिन जिले में अभी भी छह लाख आठ हजार 255 में से तीन लाख 54 हजार 576 की ही केवाईसी हुई है। जिला पूर्ति कार्यालय के मुताबिक, जिले में पीएचएच (प्राथमिक हाउसहोल्ड), एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) के तहत पंजीकृत कुल यूनिटों की संख्या 369652 हैं। इसके सापेक्ष 249520 की ही केवाईसी हुई है।

ई-केवाईसी करने की प्रक्रिया एसएफआई (राज्य खाद्य योजना) में 238603 में से 105056 ने ही ई-केवाईसी कराई है...