अल्मोड़ा, सितम्बर 3 -- Almora News: अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के संचालक मंडल, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विभिन्न संघों के प्रतिनिधियों का चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हो गया है। निर्वाचन अधिकारी पीताम्बर प्रसाद ने इसकी घोषणा करते हुए सूची डीएम को प्रेषित कर दी है। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक शासकीय आदेशों के तहत गुरुवार को अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक और उत्तराखंड अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक फेडरेशन लि के प्रतिनिधियों का चुनाव निर्विरोध कराया गया। जारी सूची के अनुसार डॉ वसुधा पन्त को अध्यक्ष और सदी राम आर्या को उपाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा सुरेन्द्र प्रसाद, सुजाता गुलाटी, रीता टण्डन, मीना आर्या, गगनदीप सचदेवा, नृपेन्द्र रौतेला, जितेन्द्र रावत, महेश पाण्डेय, हरीश पाठक और दीपक गौड़ संचालक पद पर निर्वाचित हुए ...