अल्मोड़ा, अक्टूबर 24 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। उपपा ने इतिहासकार, शिक्षाविद् और जनांदोलनों के सक्रिय डॉ. गिरिधर पंडित के निधन पर शोक जताया। संयोजक पीसी तिवारी ने कहा कि डॉ. पंडित ने अपने शोध, लेखन और संघर्षशील जीवन से उत्तराखंड की जनपक्षधर वैचारिक परंपरा को समृद्ध किया। जीवन के अंतिम दिनों तक वे सांप्रदायिकता और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध बेबाकी से लिखते रहे। उनका जाना एक विद्वान के साथ-साथ संघर्ष की उस परंपरा की बड़ी क्षति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...