Almora News: डॉ. आईडी भट्ट बने जीबी पंत संस्थान के नियमित निदेशक
अल्मोड़ा, अक्टूबर 17 -- Almora News: अल्मोड़ा। डॉ. आईडी भट्ट जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नियमित निदेशक नियुक्त हुए हैं। अब तक वह जैव विविधता संरक्षण व प्रबंधन केंद्र के प्रमुख और प्रभारी निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के कांडी बडेरा निवासी डॉ. आईडी भट्ट 2005 में उन्होंने जीबी पंत संस्थान में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने हिमालयी जैव विविधता का एकीकृत डेटाबेस विकसित करने, औषधीय व जंगली खाद्य पौधों के दस्तावेजीकरण, संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूलन उपायों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब तक उनके नाम 250 शोध प्रकाशन, दस पुस्तकें, चार तकनीकी मैनुअल, दो और दो वृत्तचित्र भी दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- डॉ. आईडी भट्ट बने जीबी पंत संस्थान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.