अल्मोड़ा, अगस्त 29 -- Almora News: अल्मोड़ा। रक्षाबंधन के अवकाश के बाद खुले जिला अस्पताल में शनिवार को मरीजों की काफी भीड़ पहुंची, जिससे ओपीडी चार सौ के पार चली गई। कई डॉक्टरों के उपलब्ध ना होने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और लोग बेस अस्पताल की राह लेने को मजबूर हुए। रक्षाबंधन के दूसरे दिन शनिवार को जिला अस्पताल में काफी भीड़ देखने को मिली। नगर सहित जिलेभर के ग्रामीण क्षेत्रों से यहां चार सौ से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसके कारण मरीजों को डॉक्टर को पर्चा दिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर अस्पताल में चेस्ट फिजिशियन, दोनों हड्डी रोग विशेषज्ञों व दो आयुर्वेदिक चिकित्सकों के अवकाश पर होने और चर्म रोग विशेषज्ञ की बेस अस्पताल में ड्यूटी लगने से ग्रामीण क्षेत्रों से जिला अस्पताल पहुंचे कई मरीजों क...