अल्मोड़ा, नवम्बर 5 -- Almora News: नवीन भट्ट रानीखेत। देहरादून में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रानीखेत के लालकुर्ती, कुमपुर बाजार निवासी रविंदर कुमार गोरी की पुत्री डॉ. विनिता गोरी को उत्कृष्ट शोध व वैज्ञानिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी ने डॉ. विनिता को महिला वैज्ञानिक सम्मान से नवाजा। इस कार्यक्रम में पूर्व डीआईजी अनिल रतूड़ी, डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट, विज्ञान भारती के अध्यक्ष प्रो. केडी पुरोहित तथा जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के निदेशक डॉ. आईडी भट्ट भी थे। लालकुर्तीवासियों ने डा. विनीता के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...