अल्मोड़ा, अक्टूबर 12 -- Almora News: अल्मोड़ा। जागेश्वर रेंज के कछियोला नाप क्षेत्र में ठेकेदार ने निर्धारित मात्रा से अधिक लीसे का दोहन कर दिया। अब वन विभाग ने अवैध रूप से निकाले गए लीसे को जब्त कर दिया है। साथ ही ठेकेदार को ब्लैलिस्ट करने की भी तैयारी है। भनोली तहसील के कछियोला निवासी किशन सिंह ने कछियोला नाप क्षेत्र में ठेकेदार राजेंद्र पांडेय पर अवैध रूप से लीसा दोहन करने के आरोप लगाए थे। इसकी शिकायत भी वन विभाग से की गई थी। वन विभाग की ओर से टीम का गठन कर उप वन क्षेत्राधिकारी के माध्यम से मामले की जांच कराई गई। जांच में लीसा निर्धारित मात्रा के मुकाबले अधिक पाया गया। विभाग की टीम ने अवैध लीसा को जब्त कर धौलादेवी मोटर रोड स्थित लीसा डिपो में रख दिया है। साथ ही ठेकेदार राजेंद्र के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। ठेकेदार पर...