Almora News: टटलगांव खेल मैदान जांच की मांग की
अल्मोड़ा, जुलाई 29 -- Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया। टटलगांव में निर्मित खेल मैदान के घटिया निर्माण कार्य और बारिश में मिट्टी बह जाने से नाराज जिपं सदस्य किरन नेगी ने सीडीओ को पत्र सौंपा है। कहना है कि लगातार मांग के बाद जिला मंत्री रेखा आर्या के माध्यम से टटलगांव में खेल मैदान निर्माण को धनराशि स्वीकृत हुई। लेकिन मैदान के निचले हिस्से से दीवारों का निर्माण नहीं करने से पूरा मैदान क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने निर्माण कार्यों की जांच करने की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.