अल्मोड़ा, अगस्त 26 -- Almora News: चौखुटिया। जमणिया में ग्रामीणों को वन विभाग झाड़ी कटान का भुगतान जल्द करेगा। मंगलवार को रेंजर उमेश चंद्र पांडे के साथ ग्रामीणों की वार्ता हुई। पिछले वर्ष जंगलों के आसपास रास्तों की झाड़ियां काटने की अवशेष धनराशि का 28 सितंबर तक 236350 रुपये का भुगतान करने पर सहमति बनी। बैठक में सुंदर नेगी, सरपंच गीता देवी, उमा रावत, मीना देवी, पदमा, ममता, मीना, लक्ष्मी देवी, सोनी, संगीता, पार्वती देवी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...