अल्मोड़ा, सितम्बर 16 -- Almora News: सोमेश्वर। मनान के ग्राम भाट नयालज्यूला और नौगांव को जोड़ने वाले मार्ग में पुलिया नहीं है। इससे यहां के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को रोजाना जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ती है। इसमें हर बार बड़ी घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों को कहना है कि इस मार्ग में खैराकोट का गधेरा आता है। जिसके नीचे बहुत गहरी खाई है। अगर कोई नीचे गिर गया तो बचना मुश्किल है। कहना है कि पुलिस नहीं होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को जोखम उठाकर गधेरा पार करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...