अल्मोड़ा, अक्टूबर 18 -- Almora News: कृष्णा धानक, जैंती। पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गोपाल मेहरा ने सरकार पर जैंती क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा कि सीएचसी परिसर में खोला गया आयुर्वेदिक अस्पताल बंद कर दिया गया है। वन विभाग के ट्रेनिंग सेंटर को भी जैंती से हल्द्वानी व राजकीय महाविद्यालय को भी गढ़वाल भेज दिया गया। कहा कि क्षेत्र के शहीदों के भी बलिदान का सरकार अपमान कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...